Top 5 New Hollywood Horror Movies Hindi Dubbed on OTT In 2025 

Collage of Hollywood horror movie posters OTT 2025
2025 में OTT पर देखने योग्य पांच डरावनी फिल्में – Hollywood Horror OTT Specials

 2025 की OTT पर देखने योग्य Top 5 New Hollywood Horror Movies

दोस्तों अगर आप भी New Hollywood Horror Movies Hindi Dubbed 2025 में देखना चाहते हैं। लेकिन थियेटर में नहीं जाना चाहते हैं तो परेशान ना हों क्योंकि हम आपके लिए Top 5 hollywood horror movies in hindi की एक लिस्ट लेकर आए हैं। जिन्हें आप घर बैठे बड़े ही आराम से OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इन सभी मूवीज़ का ओवरव्यू हम नीचे दे रहे हैं और इनकी रेटिंग्स की जानकारी भी दे रहे हैं। वैसे क्या आप Bollywood की war 2 और Mirai Movie का OTT पर आने का इंतजार कर रहे हैं। अगर हां तो हमें कॉमेंट में बताएं हम जानकारी दे देंगे।

Table of contents 

1.The Conjuring: Last Rites
2. Uncontained
3. Obsession
4. Good Boy
5. The Last Cabin


1. The Conjuring: Last Rites

The Conjuring Last Rites Hollywood Movie poster
The Conjuring Last Rites On OTT Poster


दोस्तों हमारी लिस्ट की सबसे पहली मूवी एक American Horror Movie है The Conjuring Last Rites जो कि The Conjuring ( Univers ) के फ्रेंचाइजी की 9th Movie है। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को Cinema Gharon में रिलीज हुई थी। 
इस फिल्म ने हॉरर फ्रैंचाइज़ी में एक ज़बरदस्त वापसी की है। फिल्म का निर्देशन Michael Chaves ने किया है, और यह Ed & Lorraine Warren की कहानी को एक नया मोड़ देती है । और यह रियल लाइफ की पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेशन पर आधारित है। तो अगर आप hollywood movie hindi की तलाश कर रहे हैं तो यह फिल्म आपके लिए है।(Wikipedia)
बाकी दोस्तों इस फिल्म का पूरा रन टाइम 2 घंटा 15 मिनिट का है। OTT रिलीज़ की आधिकारिक जानकारी अभी पूरी तरह नहीं मिली है, लेकिन अनुमान है कि इसे Prime Video या HBO Max जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर हिंदी डब्ड के साथ जल्द ही उपलब्ध कराया जा सकता है। फिल्म में जो सस्पेंस, भूतिया वज़न और डरावने दृश्य हैं, वे दर्शकों को बहुत ही ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं।

The Conjuring Last Rites Movie की Ratings 

दोस्तों इस मूवी को अलग अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने अलग अलग रेटिंग्स दी हैं जैसे कि : 

Rotten Tomatoes से 56%

Fandigo से 79% और 

IMDb की तरफ से 6.5/10 की रेटिंग्स मिली हैं। तो यह फिल्म एक अच्छी फिल्म है इसे एक बार जरूर देख सकते हैं।



2. Uncontained

Uncontained hollywood horror movie in hindi dubbed poster
Hollywood Horror OTT Specials Movie Poster 


हमारी लिस्ट की अगली फिल्म है 11 मार्च 2025 को रिलीज हुई Uncontained 2025 movie जो कि एक American ज़ॉम्बी हॉरर-ड्रामा है जिसमें एक वायरस फैलने से इंसान भूत जैसी स्थिति में पहुँच जाते हैं। और इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है Morelay Nalson और Peater Moera ने। जबकि इस फिल्म का पूरा समय 99 minutes का है।(Wikipedia)
यह फिल्म Screambox और अन्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध है। कहानी परिवार, अनिश्चितता और इंसानी मूल्यों की परीक्षा के इर्द-गिर्द घूमती है। OTT पर हिंदी उपशीर्षक (Subtitles) या डब्ड वर्ज़न की संभावना पूरी तरह से है। तो अगर आप Hollywood Movie Hindi Dubbed की खोज कर रहे हैं तो यह फिल्म आपके लिए एक अच्छी सर्च साबित हो सकती है।

Uncontained 2025 Horror Movie की Ratings 

IMDb से इस फिल्म को 4.5/10 की रेटिंग्स मिली है तो वहीं 

Prime Video से भी 4.5/10 की और 

Latterbox की तरफ से 2.5/5 की रेटिंग्स मिली है, जो कि One Time Wacth के लिए सही है।



3. Obsession (2023)

हमारी लिस्ट की तीसरी फिल्म है Obsession जो कि एक ब्रिटिश Thirller Horror Drama Movie है। इस फिल्म को 13 अप्रैल 2023 को रिलीज किया गया था और अभी यह Netflix पर हिंदी के साथ अन्य भाषाओं में उपलब्ध है। 

जिसे आप आसानी से घर बैठे ही देख सकते हैं। इस हॉरर फिल्म को Glenn Leyburn and Lisa Barros D'Sa ने निर्देशित और एडिट किया है। जबकि इसे लिखा है Morgan Lloyd Malcolm और यह Damage (1991) के एक उपन्यास पर आधारित है (Wikipedia)

यह फिल्म एक सामान्य इंसान की इच्छा, भय और कुछ अधूरे रिश्तों के माध्यम से डर पैदा करती है। फिल्म की कहानी काफी अच्छी है जिसे देखने पर आप आखि़र तक बोर नहीं होंगे।

Obsession (2023) की रेटिंग्स क्या है?

इस मूवी को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से कुछ ऐसी रेटिंग्स मिली हैं जो कि इस प्रकार हैं 
IMDb की तरफ से 5.2/10 और
Rotten Tomatoes से 25% की रेटिंग्स मिली है। कुल मिलाकर आप इस मूवी को एक बार देख सकते हैं।


4. Good Boy ( 2025 )

Good boy hollywood horror movie poster
Good boy hollywood horror movie poster 


दोस्तों Good Boy फिल्म  2025 की एक American Super Natural Horror Movie है। जिसमें अन्य New Hollywood Horror Movies Hindi Dubbed के जैसा कुछ देखने को नहीं मिलेगा बल्कि यह फिल्म तो केबल  सुपरनैचुरल एलिमेंट्स के साथ ही है। और इस मूवी को दो अलग अलग डेट में रिलीज किया गया था। जिसकी पहली डेट है 8 मार्च 2025 और दूसरी डेट 3 अक्टूबर 2025 है।(Wikipedia)

इस latest hollywood movie की कहानी एक पालतू कुत्ते के दृष्टिकोण से बताई गयी है, जो  कि अपनी जगह की रक्षा करता है। यह फिल्म केबल 73 minutes की एक छोटी अवधि की फिल्म है, लेकिन इसके VFX और डर के माहौल को सस्पेंस के साथ जोड़ती है। OTT प्लेटफ़ॉर्म जैसे Prime Video, JioHotstar आदि पर इसका Trailler रिलीज़ किया जा चुका है। तो लाजिमी है कि यह फिल्म इन्हीं प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है या हो चुकी है; हिन्दी डब्ड वर्शन की जानकारी समय के साथ अपडेट करते रहेंगे।

Good Boy 2025 Movie की Ratings क्या हैं?

डायरेक्टर Ben Leonberg द्वारा डायरेक्ट की गई और Alex Canon द्वारा लिखी गई इस फिल्म को मिली जुली रेटिंग्स मिली हैं जो कि इस प्रकार हैं।

IMDb से इसे 6.6/10 की रेटिंग्स मिली है तो 

Rotten Tomatoes से 95% की अच्छी रेटिंग मिली है। पर्सनली मैं चाहता हूं आप यह फिल्म एक बार जरूर देखें।


5. The Last Cabin

The Last Cabin Hollywood Horror Movie poster
The Last Cabin Hollywood Horror Movie In Hindi On OTT 


दोस्तों अप्रैल 2025 में रिलीज हुई हॉरर मूवी द लास्ट केबिन Brandon Rudniki के द्वार डायरेक्ट की गई है। और इसे प्रोड्यूस किया है  DBS Films Orlando ने।  यह फिल्म 2018 में  Paul G Tremblay द्वारा लिखित उपन्यास The Cabin at the End of the World पर आधारित है। और यह फिल्म Found Footage स्टाइल हॉरर है जिसमें कुछ लोग जंगल के एक कैबिन में फँस जाते हैं और वहाँ Masked Men उनका पीछा करते हैं। (Wikipedia)

दोस्तों इस तरह की फ़िल्में सस्पेंस और डर के लिए बहुत असरदार होती हैं। क्योंकि सीमित स्थान और चारों ओर खतरा महसूस होता है। इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स Prime Video पर रिलीज़ किया जा चुका है। बस एक ही प्रॉब्लम है कि यह फिल्म अंग्रेजी भाषा में रिलीज हुई है।

The Last Cabin 2025 Movie की Ratings 

दोस्तों डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इस मूवी को कुछ इस तरह से रेटिंग्स दी है जो कि निम्नलिखित हैं।
IMDb की तरफ से इस फिल्म को 3.2/10 की रेटिंग्स मिली है और 
Latterbox की तरफ से 2.5/5 की रेटिंग्स मिली है।


हॉरर OTT फिल्मों को चुनने के लिए कुछ बातें जो जरूरी हैं 

Atmosphere और सस्पेंस

भयावह अनुभव सिर्फ jump scares से नहीं बल्कि माहौल (Atmosphere) और धीरे-धीरे बढ़ती भय की स्थिति से ही आता है। तो आप इस फैक्ट को फिल्म में नोटिस करें।

स्ट्रीमिंग क्वॉलिटी

HD + सुनहरा साउंडtrack + अच्छी डबिंग या subtitles से फिल्म का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

कहानी और चरित्र

फ़िल्मों में सिर्फ डर ही नहीं, बल्कि चरित्रों की भावनाएँ और उनके संघर्ष भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे दर्शक जुड़ते हैं।


Hollywood Horror Movies को कहाँ देखें?

दोस्तों जैसा कि हमने ऊपर के लेख में बताया ही है कि आप इन फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। जिनमें कुछ और प्लेटफॉर्म को मैं सजेस्ट कर रहा हूं जैसे Netflix, Prime Video, Hulu, Screambox, Apple TV+ आदि पर ये हॉरर फिल्में उपलब्ध हो रही हैं। लेकिन हिंदी बोलने वाले दर्शकों के लिए यह विशेष ध्यान देने की बात है कि हिंदी डब्ड या हिंदी सबटाइटल वर्जन कैसे मिल रहा है। इसके लिए आप अपने OTT ऐप में “Hindi Dubbed” या “हिंदी में” टैग देखें।


निष्कर्ष ( Conclusion )

2025 में हॉरर फिल्मों का OTT प्लेटफ़ॉर्म पर स्तर बढ़ गया है। ऊपर दी गयी New Hollywood Horror Movies Hindi Dubbed On OTT फिल्मों की लिस्ट में मौजूद हर एक फिल्म ने अपनी शैली में कुछ नया प्रस्तुत किया है। चाहे आपको सस्पेंस, ज़ॉम्बी डर या असाधारण कहानी अच्छी लगे – इस लिस्ट में सब कुछ है। अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो इन पाँच फिल्मों को ज़रूर देखें और अपने अनुभव सोशल मीडिया या यूट्यूब कमेंट्स में साझा करें। अगर आप सभी दोस्तों को यह New Hollywood Horror Movies की लिस्ट पसन्द आई है तो प्लीज इस पोस्ट को शेयर करें और कॉमेंट में बताएं कौन सी फिल्म आपको अच्छी लगी। धन्यवाद